सिकन्दराराऊ (हसायन) 17 सितम्बर। कोतवाली क्षेत्र के गाँव हैथा रघुनाथपुर में गोबर खाद के ढेर पर भैस उतारने पर नामजदों के द्वारा एक व्यक्ति के साथ गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट करने का मामला सामने आया है।घटना के संबंध में पीड़ित घायल व्यक्ति ने कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर देते हुए गांव के पांच नामजदो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।रेशमपाल पुत्र नथाराम निवासी हैता रघुनाथपुर ने आरोप लगाते हुए अवगत कराया है कि घटना दिनांक दस सिंतबर को शाम करीब सात बजे मै रेशमपाल बाहर से भैंस को खरीद कर वाहन द्वारा लेकर आया।तो ग्राम समाज की सरकारी जमीन पर जहाँ पर गांव वाले सूखा खाद डालने हेतु उपयोग करते हैं।जिस पर मैने वाहन से अपनी भैंस को उतारा।तो गांव के नामजद सुखराम पुत्र नामालूम,रवि पुत्र सुखराम,सन्तोष देवी पत्नी सुखराम,अनीता पुत्री सुखराम,वन्दना पत्नी रवि कुमार निवासी गण ग्राम हैथा रघुनाथपुर ने गुस्से में आग बबूला होकर एक राय होकर गन्दी गन्दी गाली देने लगे।उक्त सभी नामजद लोगो ने मुझे व मेरी पत्नी भूरी देवी पर लाठी डण्डो से वार किया।जिससे मेरी पत्नी को काफी चोटे आयी है।मै और मेरी की पत्नी अपनी जान बचाने के लिए अपने घर के अन्दर चले गये तो उक्त सभी लोग हमारे घर के अन्दर आ गये व हमारे साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर यह कहकर भाग गए कि अगर तुमने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो तुझे जान से मार देगें।पीड़ित ने उक्त लोगो के विरुद्ध एफआईआर पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।इस सबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा से जानकारी करने पर बताया कि उक्त मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
क्लिंकर में गिट्टी मिलाकर कंपनी को नुकसान
September 17, 2026
श्री दाऊजी मेले में विराट कुश्ती दंगल
September 17, 2026
सिकन्दराराऊ : नगला विजन कट बंद होने
September 17, 2026
सासनी : ट्रेन से गिरकर 40 वर्षीय
September 17, 2026
गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित
September 17, 2026
हाथरस जंक्शन रेलवे पुल पर आलू से
September 17, 2026
सासनी : शहीद पार्क में गूंजे गणपति
September 17, 2026
Weather
Hathras
10:02 pm,
Sep 17, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









