Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 16 सितम्बर। हसायन कोतवाली क्षेत्र की जरैरा पुलिस चौकी के अंतर्गत गांव प्रेमनगर बरसोली में खेत पर चारा लेने जा रही एक महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। घायल महिला ने तीन नामजद लोगों पर रास्ते में रोककर लाठी-डंडों और दरांती से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव प्रेमनगर बरसोली निवासी प्रेमवती पत्नी महिपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब तीन माह पूर्व बच्चों के बीच कहासुनी को लेकर विवाद हुआ था। महिला का आरोप है कि इसी पुराने विवाद को लेकर बुधवार, 16 सितंबर को जब वह पशुओं के लिए चारा लेने अपने खेत की ओर जा रही थी, तभी गांव के पीछे वन भूमि के पास तीन नामजद महिला-पुरुषों ने उसे रास्ते में रोक लिया। प्रेमवती के अनुसार आरोपितों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों तथा दरांती से हमला कर दिया। मारपीट में महिला के शरीर पर चोटें आईं। घटना के बाद वह हसायन कोतवाली पहुंची और पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन भेजा, जहां उसका उपचार और मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page