सिकन्दराराऊ (हसायन) 16 सितम्बर। हसायन विकासखंड क्षेत्र के गांव कानऊ के मजरा कमसारा के पीछे जंगल-खेतों में जल जीवन मिशन योजना के तहत निर्माणाधीन पेयजल टंकी पर बुधवार 16 सितंबर को काम करते समय एक मजदूर हादसे में घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया। घायल मजदूर की पहचान सचिन कुमार पुत्र लज्जा रामपाल निवासी जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है। सचिन कुमार के अनुसार वह निर्माणाधीन पेयजल टंकी पर लेंटर की सैटरिंग खोलने का काम कर रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया, जिसमें उसके सिर और पीठ में चोट आई। मजदूर ने पीठ की रीढ़ की हड्डी में भी गंभीर चोट लगने की बात बताई है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायल मजदूर को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी हसायन ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया। घटना के बाद निर्माणाधीन पेयजल टंकी पर काम कर रहे अन्य मजदूरों में भी कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Related Posts
Recent Posts
इगलास बाईपास पर चेकिंग के दौरान ई-रिक्शा
September 16, 2026
25 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस
September 16, 2026
350 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
September 16, 2026
सादाबाद क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई,
September 16, 2026
क्षमा शर्मा सर्वसम्मति से रामलीला महोत्सव 2026
September 16, 2026
हाथरस में घटा अग्रिम कर संग्रह, फूड,
September 16, 2026
बल्देव छठ पर रेलवे ने दी श्रद्धालुओं
September 16, 2026
Weather
Hathras
9:35 pm,
Sep 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










