Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 16 सितम्बर। हसायन कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगला रति और नगला काच के बीच महान फैक्ट्री के पास बुधवार को बाइक सवार दो युवक हादसे में घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों युवक सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े मिले। राहगीर की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं ट्रॉमा सेंटर सिकंदराराऊ पहुंचाया गया। घायलों की पहचान राजा पुत्र विजय सिंह और अर्जुन निवासी गांव नगला विजन, सिकंदराराऊ के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। इनमें एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से हाथरस की ओर से सिकंदराराऊ की तरफ जा रहे थे। नगला रति के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे दोनों युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। वहीं, प्रत्यक्ष जानकारी के आधार पर दोनों युवकों के नशे में होने की बात भी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page