Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 15 सितम्बर। आगरा राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक हादसा हो गया। बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से तीन लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। आसपास के लोगों ने उन्हें ई-रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। जानकारी के मुताबिक, आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के गढ़ी खड़िया गांव निवासी दिलशाद अपने पिता नजर मोहम्मद, भाभी शबाना पत्नी महमुदुल्लाह और मां अशर्फी पत्नी नजर मोहम्मद के साथ रिश्तेदारी में गए थे। वे तीनों बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। आगरा बाईपास मार्ग पर पहुंचते ही अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। कुत्ते को बचाने की कोशिश में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर फिसल गई। बाइक गिरने से उस पर सवार दिलशाद, शबाना और अशर्फी भी सड़क पर गिर गए। हादसे में तीनों को चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें ई-रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद भेजा। अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों घायलों की जांच के बाद इलाज किया। इलाज के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि राजमार्ग और बाईपास मार्ग पर अक्सर आवारा पशु घूमते रहते हैं। अचानक सड़क पर आने वाले इन पशुओं से वाहन चालकों को ब्रेक लगाने या रास्ता बदलने में दिक्कत होती है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों ने संबंधित विभाग से इन आवारा पशुओं को सड़क से हटाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page