Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 14 सितम्बर। दिल्ली-कानपुर हाईवे पर गांव टोली के पास आज सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा, जबकि उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जनपद औरैया के बेला गांव निवासी श्याम सिंह नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। बताया गया कि वह सोमवार तड़के करीब चार बजे नोएडा से बाइक द्वारा अपने घर के लिए निकले थे। सुबह करीब सात बजे वह एटा रोड स्थित गांव टोली के पास पहुंचे थे। इसी दौरान अलीगढ़ की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि श्याम सिंह सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर जुटे राहगीरों ने घायल श्याम सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया। पुलिस हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page