Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 14 सितम्बर। मंगलायतन विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा संचालित रेडिया नारद पर हिंदी दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय डिजिटल युग में हिंदी की प्रासंगिकता रहा। कार्यक्रम की शुरुआत छोटी बालिका खनक कौशिक ने अपनी सुंदर कविता पाठ से की, जो इस प्रसारण का मुख्य आकर्षण रही। तत्पश्चात विषय पर विचार व्यक्त करते हुए मयंक जैन ने प्राचीन काल के ऐतिहासिक संदर्भों पर प्रकाश डाला और आधुनिक डिजिटल दौर में हिंदी की उपयोगिता एवं महत्व के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही युग गांधी, सोमी, शिवम पांडे, प्राची, राजेश, मुकेश कौशल और यश जयसवाल ने भी डिजिटल युग में हिंदी की प्रासंगिकता विषय पर अपने विचार रखे। संचालन नीलकांत तिवारी ने किया। इस अवसर पर युवराज, विकास, क्षमा, शुभा, साहिल कौशिक, गुंजन, कशिश, वर्षा, रुशाली, शिवम यादव, अमन कुमार, मुकेश ठेनुआ आदि उपस्थित रहे। यशिका गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page