सादाबाद (सहपऊ) 13 सितम्बर। क्षेत्र के गांव कोंकना में रविवार को जाहरवीर बाबा की माड़ी पर हर वर्ष की भांति विशाल मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने फीता काटकर किया। मेले में आसपास के गांवों के साथ ही दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने जाहरवीर बाबा के दरबार में माथा टेककर पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। मेले में निकाली गई विभिन्न आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि जाहरवीर बाबा की माड़ी के प्रति क्षेत्र के लोगों में गहरी आस्था है। मान्यता है कि बाबा के दरबार में सच्चे मन से की गई प्रार्थना पूरी होती है। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु दोबारा माड़ी पर पहुंचकर बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लेते हैं। आयोजन समिति के सदस्य लक्ष्मण गौतम, संजय पालीवाल, हरेंद्र सिंह चौहान और लाल बहादुर सिंह कुशवाहा ने बताया कि गांव कोंकना में जाहरवीर बाबा का मेला करीब सौ वर्ष से अधिक समय से परंपरागत रूप से वर्ष में दो बार आयोजित होता आ रहा है। मेले को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह रहता है और दूर-दराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचकर बाबा के दर्शन करते हैं। मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी के नेतृत्व में एसएसआई अब्दुल हाशिम, एसआई सुनील कुमार, एसआई कृपाल सिंह, चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे। पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के साथ मेले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
आरोग्य मेले के दौरान दो घंटे पहले
September 13, 2026
एनीमिया पीड़ित बच्चे के लिए पुलिसकर्मियों ने
September 13, 2026
12 जिलों के 200 से अधिक विद्यार्थियों
September 13, 2026
सासनी में श्री रामलीला महोत्सव का ध्वजारोहण
September 13, 2026
जेसीबी की चपेट में आकर 10 वर्षीय
September 13, 2026
सीएचसी महौ से जुड़ी ऑडियो क्लिप वायरल,
September 13, 2026
हाथरस में गणेश चतुर्थी की तैयारियां जोरों
September 13, 2026
Weather
Hathras
10:34 pm,
Sep 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










