Hamara Hathras

Latest News

सासनी 13 सितम्बर। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) प्रखण्ड सासनी द्वारा संगठन का 62वां स्थापना दिवस सीमैक्स इंटरनेशनल स्कूल में भव्य एवं गरिमामयी समारोह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता, संत समाज एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य शैलेश, कथा व्यास अनिल शर्मा एवं हेमंत कौशल द्वारा हवन-पूजन से हुई। श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने विश्व शांति तथा सनातन संस्कृति के संवर्धन की कामना के साथ यज्ञ में आहुतियां दीं। इसके बाद विहिप प्रांत अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल, मुख्य वक्ता एवं दुर्गा वाहिनी की क्षेत्रीय संयोजिका रीना शर्मा, श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर आरती नंद गिरि श्रीवास्तव तथा सीमैक्स इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर इंजीनियर अरुण सिंह ने भगवान श्रीराम एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता दुर्गा वाहिनी की क्षेत्रीय संयोजिका रीना शर्मा ने अपने ओजस्वी संबोधन से उपस्थित जनसमूह में उत्साह का संचार किया। उन्होंने संगठन की मूल विचारधारा, सांस्कृतिक मूल्यों एवं सामाजिक दायित्वों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में नारी शक्ति को अपने नैतिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकारों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने महिलाओं एवं युवतियों से स्वावलंबी, सशक्त और आत्मरक्षित बनने का आह्वान करते हुए समाज निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संगठन द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि चरित्र निर्माण एवं राष्ट्र सेवा संगठन के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल हैं।

मुख्य अतिथि विहिप के प्रांत अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल ने युवा पीढ़ी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि Gen Z एवं Gen Alpha सहित नई पीढ़ी के युवाओं के साथ निरंतर संवाद स्थापित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं, संस्कारों एवं देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ना समय की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि एवं संत महामंडलेश्वर आरती नंद गिरि श्रीवास्तव की उपस्थिति ने कार्यक्रम को धार्मिक एवं आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की। सीमैक्स इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर इंजीनियर अरुण सिंह ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद डॉ. अमित भार्गव तथा प्रखंड मंत्री जगदीश प्रसाद शर्मा ने किया। समापन प्रखंड उपाध्यक्ष प्रेम दत्त शर्मा द्वारा वंदे मातरम् के साथ कराया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्या भूषण गर्ग, डॉ. विकास सिंह, योगेश त्रिवेदी, गोपाल कृष्ण शर्मा, भानुप्रताप सक्सेना, प्रवीण खंडेलवाल, उमाकांत जी, देवराज कर्मयोगी, पवन वार्ष्णेय, लकी शर्मा, पारुल सारस्वत, माधवी सिंह, प्रगति वार्ष्णेय, पूजा वार्ष्णेय, दीपा वार्ष्णेय, सचिन भार्गव, अंकुर जैन, गौरव उपाध्याय, अंकित शर्मा, अमन भार्गव, सत्यम रावत, शीलू, पंकज, जयपाल सिंह कुशवाह, सुबेंद्र पाठक एवं लवली सहित अन्य कार्यकर्ताओं का योगदान रहा। इस अवसर पर मनोज अग्निहोत्री, दीप्ति वार्ष्णेय, वेद प्रकाश भार्गव, सुरेंद्र वार्ष्णेय, महक रावत, प्रियांशी वार्ष्णेय, राजेंद्र कुमार जैन, प्रवीण शर्मा, अनिल मिश्रा, तरुण भारद्वाज एवं मुरारीलाल शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अंत में प्रखंड अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page