Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 12 सितम्बर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को नई दिल्ली में किसान संगठनों से मुलाकात की। इस दौरान विकसित कृषि संकल्प अभियान से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं, उनके सुझावों और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने पर बात की गई। सादाबाद निवासी भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी भी इस बातचीत में शामिल थे। किसानों ने बातचीत में घटिया और नकली बीज तथा पेस्टीसाइड की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि खराब क्वालिटी के कृषि इनपुट से फसल का उत्पादन कम होता है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान होता है। धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि किसानों की समस्याओं में आलू, गन्ना और कर्जमाफी जैसे कृषि से जुड़े दूसरे मुद्दे भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि किसानों की बात सरकार तक पहुंचाना और उनके सुझावों पर सही कार्रवाई करना जरूरी है। उन्होंने अच्छी क्वालिटी के बीज और सुरक्षित कृषि इनपुट उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही, प्राकृतिक और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने की भी बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page