Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 सितंबर। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ थाना कोतवाली नगर हाथरस पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान करीब छह-सात शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी समाधान किया जाए और शिकायतकर्ता को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शिकायतों का भौतिक सत्यापन भी सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से भूमि संबंधी विवादों को लेकर जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में दोनों विभाग आपसी समन्वय के साथ मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच करें, जिससे शिकायतों का निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनशिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समयसीमा में उसका समाधान सुनिश्चित करें, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page