Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 11 सितम्बर। लाला किशन नारायण अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर, कूपा गली के छात्रों ने हाल ही में हुई संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता में सादाबाद, मुरसान, हाथरस और सिकंदराराऊ क्षेत्र के कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा सेजल ने पहला स्थान हासिल किया। छात्र भरत और प्रियांशु दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, छात्रा अनन्या, कीर्ति, भावना, धानी और छात्र शिव ओम ने तीसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। वैदिक गणित प्रतियोगिता में छात्र अभिमन्यु, लक्ष्य दत्त राजौरिया और ध्रुव चौधरी ने भी तीसरा स्थान पाया। शानदार प्रदर्शन करने वाले सभी छात्रों को शुक्रवार को स्कूल परिसर में सम्मानित किया गया। प्रबंधक दाऊदयाल अग्रवाल ने उन्हें पुरस्कार दिए और उनके अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए लगातार मेहनत करने को कहा। स्कूल के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह सिसौदिया ने जीतने वाले छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से बच्चों की प्रतिभा बेहतर होती है। उन्होंने सभी छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ अलग-अलग प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर स्कूल परिवार ने सभी होनहार छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page