सादाबाद (सहपऊ) 11 सितम्बर। क्षेत्र के गांव मढ़ापिथु निवासी सतीश कुमार ने छह लोगों पर खेत में खड़ी फसल जोतने, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। तहरीर में सतीश कुमार ने बताया कि उसके खेत में बाजरा और चरी आदि की फसल खड़ी थी। आरोप है कि कमल सिंह, प्रेम सिंह, किशन सिंह, रवीन्द्र, कुलवीर और मानवेन्द्र ने खेत में खड़ी फसल को जोत दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सेवानिवृत्त आईएएस ने की मुलाकात
September 11, 2026
Related Posts
Recent Posts
शादी के 10 दिन बाद देवर पर
September 11, 2026
हाथरस की मसाला फैक्ट्री के ऑफिस से
September 11, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सेवानिवृत्त आईएएस ने
September 11, 2026
गोशाला रोड पर कपड़ा फैक्ट्री में लगी
September 11, 2026
हाथरस शहर से गांव तक कथित झोलाछापों
September 11, 2026
महिला से मारपीट और धमकी का आरोप,
September 11, 2026
पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर
September 11, 2026
Weather
Hathras
10:59 pm,
Sep 11, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







