Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 10 सितंबर। कस्बे में एक बार फिर एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गुरुवार को एक किसान के खाते से 15 हजार रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली पुलिस को शिकायत दी है और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

नगला देवा, बेदई निवासी रंजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 10 सितंबर की सुबह करीब 10:18 बजे वे अपने भाई राहुल कुमार के एटीएम कार्ड से पैसे निकालने पंजाब नेशनल बैंक, सादाबाद के एटीएम पर गए थे। रंजीत जब एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश कर रहे थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति वहां आया। आरोप है कि उस व्यक्ति ने बातों में उलझाकर रंजीत का गुप्त पिन देख लिया। मौका पाकर उसने रंजीत का एटीएम कार्ड बदल दिया और उसकी जगह किसी और का कार्ड थमाकर वहां से चला गया। रंजीत को उस समय कार्ड बदलने का पता नहीं चला। कुछ देर बाद जब रंजीत बैंक पहुंचे और खाते की जानकारी ली, तो उन्हें पता चला कि उनके भाई राहुल कुमार के खाते से 15 हजार रुपए चौधरी चरण सिंह तिराहा स्थित एटीएम से निकाल लिए गए हैं। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तुरंत पुलिस से शिकायत की। पीड़ित ने पुलिस से एटीएम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांचने, आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने और निकाली गई रकम वापस दिलाने की मांग की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सादाबाद में एटीएम कार्ड बदलकर खातों से पैसे निकालने की ऐसी कई घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page