Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 सितम्बर। श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हाथरस में बी. कॉम. की छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और सही दिशा में करियर चयन हेतु एक विशेष ‘करियर अवेयरनेस एवं काउंसलिंग सत्र’ का सफल आयोजन प्राचार्या प्रो. मंजु वर्मा जी के दिशानिर्देशन में किया गया। इस विशेष सत्र का मुख्य विषय ‘मैनेजमेंट छात्राओं के लिए आईआईएम का मार्ग’ रहा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आई IMS Learning Resources Pvt. Ltd. से पधारे प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉ. तरुण चाहर उपस्थित रहे। सत्र के दौरान डॉ. चाहर ने छात्राओं को प्रबंधन के क्षेत्र में अपार संभावनाओं, कैट (CAT) परीक्षा की सटीक तैयारी तथा देश के शीर्ष भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIMs) में प्रवेश पाने की रणनीतियों के बारे में व्यावहारिक व विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को सफलता के लिए समय प्रबंधन, प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति सही दृष्टिकोण और अनुशासित प्रयास के महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. अमित भार्गव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ छात्राओं के स्किल डेवलपमेंट और उनके करियर को सही दिशा देना हमारे महाविद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है। ताकि छात्राएं आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार एवं संस्थान का नाम रोशन कर सकें। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित वक्ताओं ने छात्राओं को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने तथा अपने लक्ष्यों के प्रति केंद्रित रहने के लिए प्रेरित किया। इस गरिमामयी अवसर पर स्वाति बंसल, शुभम गुप्ता सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page