Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 सितम्बर। रामलीला मैदान इलाके में बुधवार शाम करीब 4:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विषखोपड़ा (मॉनिटर लिजार्ड) अचानक कपड़ों की दुकान में घुस गया। जीव को दुकान के अंदर देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों में डर का माहौल बन गया। रामलीला मैदान में मुरसान गेट निवासी प्रशांत पुत्र जयकिशन की कपड़ों की दुकान है। बताया गया कि विषखोपड़ा तालाब की ओर से आया और दुकान में घुस गया। दुकान में मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह कपड़ों के बीच जाकर छिप गया। काफी देर तक कोशिश करने के बावजूद जब विषखोपड़ा बाहर नहीं निकला तो वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम में शामिल एसपी सिंह और गौरव सिंह ने काफी मशक्कत के बाद विषखोपड़े को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने विषखोपड़े को बोरी में सुरक्षित बंद किया और अपने साथ ले गई। जीव के पकड़े जाने के बाद दुकानदार और आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page