Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 09 सितम्बर। राजकीय महाविद्यालय मथुरा में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ. वीके चौधरी के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी प्राध्यापकों का तिलक लगाकर एवं बैज पहनाकर स्वागत किया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य प्रो डॉ वीके चौधरी को बैज लगाया गया, तत्पश्चात महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों को बैज लगाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन कुश चतुर्वेदी द्वारा किया गया। इसके बाद माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सोनम, लक्ष्मी आदि छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर श्वेता शर्मा ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रेरणादायी भाषण प्रस्तुत किया। मुस्कान एवं खुशी ने कविताओं के माध्यम से गुरु-शिष्य संबंध एवं शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना व्यक्त की। वहीं आकाश द्वारा प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. वी.के. चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, उपलब्ध संसाधनों के सदुपयोग तथा सामाजिक स्तर पर अपनी भूमिका को सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षक को विद्यार्थियों के जीवन का पथ-प्रदर्शक बताते हुए कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह विद्यार्थियों को सही दिशा दिखाकर उनके व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर डॉ. गोविंद चावला ने ‘गुरु’, ‘शिक्षक’ और ‘अध्यापक’ शब्दों के अर्थ एवं उनके बीच के अंतर को सरल एवं रोचक ढंग से समझाया तथा गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में डॉ. शालिनी गुप्ता ने सभी प्राध्यापकों, विद्यार्थियों एवं कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डॉ. शालिनी, डॉ गोविंद अग्रवाल, डॉ. अनामिका सक्सेना, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. रवीन्द्र सिंह, डाॅ. सरिता गौतम, डॉ. तरूण प्रकाश एवं समस्त महाविद्यालय परिवार आदि उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page