Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 09 सितम्बर। मढ़नई गांव में 12 साल का बच्चा पेड़ से गिरकर घायल हो गया। उसे सिर में गंभीर चोट आई है। बच्चे को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मोहित पुत्र अजीत कुमार, पिता के साथ रहता है। मंगलवार देर शाम वह दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह एक पेड़ पर चढ़ गया। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सिर के बल जमीन पर जा गिरा। सिर में चोट लगने से वह तुरंत घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। वे तुरंत मोहित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे शुरुआती इलाज दिया। सिर में गंभीर चोट होने की वजह से डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल चले गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page