
हाथरस 09 सितम्बर। राजकीय लखी मेला श्री दाऊजी महाराज मेला-2026 में निर्बाध एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र वाटर वर्क्स, हाथरस के अंतर्गत अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके चलते 10 सितंबर को प्रातः 6 बजे से सुबह 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार इस दौरान जिला न्यायालय, पुलिस लाइन, बेलनशाह, किला गेट, चौबे वाले महादेव, कृष्णा नगर, गणेश गंज, ढकपुरा, जोगीपुरा, आदर्श नगर, नगला चौबे, गौशाला रोड, चामड़ गेट, जलेसर रोड, शिव कॉलोनी, नगला अलगर्जी आदि क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने सम्मानित उपभोक्ताओं से अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य के दौरान सहयोग करने की अपील की है। साथ ही विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से होने वाली असुविधा के लिए विभाग ने खेद व्यक्त किया है।







