Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 08 सितम्बर। मा० मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद में पंजीकृत श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा पात्र श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के उद्देश्य से विभिन्न लेबर चौराहों पर स्वास्थ्य एवं आयुष्मान कार्ड शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. वेद प्रकाश के निर्देशन में 8 सितंबर को जवाहर बाजार, सादाबाद स्थित लेबर चौराहे पर स्वास्थ्य एवं आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंजीकृत श्रमिकों के साथ अन्य उपस्थित लोगों को भी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं तथा पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। शिविर के दौरान 11 आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जबकि 118 मरीजों का उपचार किया गया। उपचारित मरीजों में से 15 मरीजों की सीबीसी जांच तथा 25 मरीजों की शुगर जांच कराई गई। जांच के दौरान 32 मरीजों में हल्का सामान्य बुखार पाया गया। चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच एवं उपचार के उपरांत उनकी बीमारी से संबंधित आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क वितरित की गईं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में पंजीकृत श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराने और पात्र श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अलग-अलग लेबर अड्डों पर लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि श्रमिकों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भटकना न पड़े और उन्हें सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। इसी अभियान के तहत 9 सितंबर को बच्चा पार्क, सासनी में स्वास्थ्य एवं आयुष्मान कार्ड शिविर आयोजित किया जाएगा। जवाहर बाजार, सादाबाद में आयोजित शिविर में डाॅ. जुनैद खान, चिकित्साधिकारी, डाॅ. अमित चौधरी, चिकित्साधिकारी, मनीष कुमार एलटी, संतोष एलटी, गगन वार्ष्णेय आयुष्मान मित्र सहित अन्य सपोर्टिव स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page