
हाथरस 07 सितम्बर। हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी 19 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पिता के अनुसार उनकी बेटी 12 अगस्त 2026 को बिना बताए घर से चली गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका, जिसके बाद 15 अगस्त को थाना हाथरस जंक्शन में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पीड़ित पिता का कहना है कि अब उन्हें जानकारी मिली है कि उनकी बेटी को निनामई, थाना सासनी निवासी राजेश शादी के लिए बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पिता ने पुलिस से बेटी को बरामद करने और मामले में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।











