Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 07 सितम्बर। ब्लॉक कार्यालय के पास किला मार्ग पर चार सितंबर की शाम दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कमराबाग, मुरसान निवासी रनवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार सितंबर की शाम करीब चार बजे वह ट्यूबवेल पर कृपाल और दयालपुर निवासी विजेंद्र सिंह के साथ बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान अंजली तिवारी, ऋषभ तिवारी समेत दो अन्य लोग वहां पहुंच गए। रनवीर सिंह का आरोप है कि ऋषभ तिवारी ने जान से मारने की नीयत से उनके सिर पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से जाते समय उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अंजली तिवारी, ऋषभ तिवारी और दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page