Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 सितम्बर। उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने बताया कि पं. दीन दयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल्स का आयोजन 11 सितंबर को प्रातः 11 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। इसके बाद मंडल स्तरीय चयन एवं ट्रायल्स 12 सितंबर को प्रातः 11 बजे अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों के लिए पं. दीन दयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 17 सितंबर तक सहारनपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की इच्छुक महिला खिलाड़ियों को निर्धारित तिथियों पर चयन एवं ट्रायल्स में उपस्थित होना होगा। उप क्रीड़ा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि चयन एवं ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के लिए अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र, आयु संबंधी प्रमाण-पत्र तथा आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड प्रस्तुत न करने की स्थिति में संबंधित खिलाड़ी को चयन एवं ट्रायल्स में प्रतिभाग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page