Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सिकन्दराराऊ (पुरदिलनगर)  05 सितम्बर। कस्बे के मोहल्ला ब्रह्माणपुरी स्थित श्रीराम मंदिर से शनिवार को फूलडोल मेले का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। बैंड-बाजों और धार्मिक धुनों के बीच निकली फूलडोल शोभायात्रा ने नगर में उत्सव का माहौल बना दिया। शोभायात्रा काली माता मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य बाजारों से होती हुई भारतीय स्टेट बैंक पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नगरवासी शोभायात्रा में शामिल रहे तथा विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। फूलडोल मेले में दर्जनों भव्य झांकियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। विभिन्न धार्मिक स्वरूपों से सजी झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। मां काली के स्वरूप की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा मेले में तलवारबाजी के करतबों का भी प्रदर्शन किया गया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। बैंड-बाजों की धुन और धार्मिक जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा से पूरा नगर भक्तिमय नजर आया।

मेले को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग पर जगह-जगह लोगों की भीड़ मौजूद रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने विभिन्न झांकियों और धार्मिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। मेले में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ आयोजन में सहभागिता की। पूरे मार्ग पर मेले जैसा माहौल बना रहा और देर तक लोगों की आवाजाही बनी रही। फूलडोल मेले को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ धर्मेंद्र सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी अमित पाठक, थाना प्रभारी शिव कुमार शर्मा, चौकी प्रभारी, एलआईयू टीम सहित पीएसी बल मौके पर मौजूद रहा। अधिकारियों और पुलिस बल ने शोभायात्रा के मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए भीड़ और यातायात को नियंत्रित किया। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी के चलते मेला शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान सुरेश चंद आर्य, दिनेश गुप्ता, बंटी आर्य, सचिन दीक्षित, अनुरुद्ध व्याणी, सोनू व्याणी, अनिल माहेश्वरी, सोनू राठी, सौरभ उपाध्याय, वरुण राठी, हर प्रसाद बघेल, पुष्पेंद्र बघेल, संजय दुबे, केके शर्मा, राहुल उपाध्याय, अभिनव जाकेटिया, विनीत जाकेटिया, गौरव सोनी, ललित द्विवेदी, नरेंद्र चौहान, विष्णु शर्मा, रिंकू शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। धार्मिक उत्साह और उमंग के बीच फूलडोल मेले का आयोजन संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page