Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी को ब्रज क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने शरद माहेश्वरी को अंगवस्त्र पहनाकर तथा राधा-कृष्ण की छवि चित्र भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्हें मिष्ठान खिलाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि शरद माहेश्वरी के लंबे संगठनात्मक अनुभव और कुशल नेतृत्व का लाभ ब्रज क्षेत्र को मिलेगा। उनके क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने से संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी और ब्रज क्षेत्र में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन के राष्ट्रीय सचिव तरुण पंकज, जिलाध्यक्ष लोकेश अग्रवाल (दाल वाले), युवा जिलाध्यक्ष मोहन वार्ष्णेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि वार्ष्णेय सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page