Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 सितम्बर। ग्राम पंचायत परसारा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसारा में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारत के महान शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छविचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का पटका पहनाकर एवं कलम भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक कमलेश देवी, रिचा शर्मा, सहायक अध्यापक वकील साहब, रश्मि शर्मा, कविता रानी, भीमा देवी, चमन खां, धीरेन्द्र सिसोदिया सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को प्रकट करना तथा विद्यार्थियों को शिक्षा एवं संस्कार के महत्व से परिचित कराना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page