हाथरस 05 सितम्बर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अलीगढ़ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र पर आज नंदोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की सुंदर झांकियां सजाई गईं। इसी क्रम में ब्रह्माकुमारी आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र की ओर से हाथरस बाईपास स्थित बांके बिहारी मंदिर में भी आकर्षक झांकियों का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में सजाई गई झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस अवसर पर बाल गोपालों को भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में सजाया गया, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहे। झांकियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप और जन्माष्टमी पर्व की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। मंदिर की शोभा बढ़ाने और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाली ब्रह्माकुमारी बहनों का मंदिर के ट्रस्टी रवि चौहान ने सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने सुंदर झांकियों का दर्शन कर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
दहेज में बुलेट और नकदी की मांग,
September 5, 2026
बारिश के बाद बीमारियों का बढ़ा खतरा,
September 5, 2026
अतिरिक्त दहेज में कार की मांग बनी
September 5, 2026
प्लॉट-क्रेटा नहीं मिली तो विवाहिता पर टूटा
September 5, 2026
गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, अधिवक्ता
September 5, 2026
सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में सम्मान
September 5, 2026
श्री गोविंद भगवान मंदिर में धूमधाम से
September 5, 2026
Weather
Hathras
11:33 pm,
Sep 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









