Hamara Hathras

Latest News

 

सादाबाद 04 सितम्बर। क्षेत्र के गांव पीहुरा में विवाहिता की बीमारी से मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीहुरा निवासी जयन्ती प्रसाद के बेटे जंगजीत की शादी फिरोजाबाद की बघेल कॉलोनी निवासी रूबी पुत्री शिवचरन से जुलाई 2025 में हुई थी। रूबी ने 27 अगस्त को बेटे को जन्म दिया था। नवजात शिशु का वजन कम होने के कारण उसे सादाबाद सीएचसी से हाथरस और फिर आगरा रेफर किया गया। 31 अगस्त को आगरा में इलाज के दौरान शिशु की मौत हो गई। जंगजीत के बड़े भाई रंजीत ने बताया कि बुधवार को रूबी की अचानक तबीयत खराब हो गई। वे उसे इलाज के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए। उन्होंने रूबी के मायके वालों को भी तबीयत खराब होने की सूचना दी थी। मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए थे। गुरुवार दोपहर दो बजे इलाज के दौरान रूबी की मौत हो गई। इधर, मृतका के भाई विजय ने अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ जेएन अस्थाना ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि रूबी की हत्या हुई है या उसकी मौत बीमारी से हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page