सादाबाद 04 सितम्बर। आगरा रोड पर शुक्रवार को हादसा टल गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चंबल से भरा एक डंपर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गया। गड्ढे में उतरते ही डंपर का अगला हिस्सा एक तरफ से आधा पलट गया और वह सड़क किनारे फंस गया। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डंपर चंबल भरकर आगरा रोड से जा रहा था। तभी सामने से एक बाइक सवार आ गया। बाइक सवार को बचाने के लिए डंपर चालक ने अचानक वाहन को सड़क किनारे कर दिया। सड़क पर बने गहरे गड्डों और कच्ची पटरी पर डंपर का संतुलन बिगड़ गया। इससे डंपर का अगला हिस्सा नीचे की ओर चला गया और वाहन एक तरफ से आधा पलटकर फंस गया। हादसे के बाद डंपर चालक ने लोगों की मदद से वाहन को निकालने की कोशिश की। लेकिन डंपर में ज्यादा चंबल भरी होने के कारण उसे निकालना मुश्किल हो गया। इसके बाद डंपर से चंबल को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया। मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बुलाकर डंपर में भरी चंबल खाली कराई जा रही है, ताकि वजन कम होने के बाद उसे बाहर निकाला जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि आगरा रोड पर कई जगह गहरे गड्ढे हैं। इन गड्डों के कारण वाहन चालकों को रोज परेशानी होती है और हादसे का डर बना रहता है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की तुरंत मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
घर में घुसकर महिला और बुजुर्ग ससुर से मारपीट का आरोप, एसपी से शिकायत
September 4, 2026
गाली-गलौज का विरोध करने पर मां-बेटे से मारपीट, मुकदमा दर्ज
September 4, 2026
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : नमस्ते करने को लेकर हुआ
September 4, 2026
घर में घुसकर महिला और बुजुर्ग ससुर
September 4, 2026
गाली-गलौज का विरोध करने पर मां-बेटे से
September 4, 2026
कूड़ा उठाने के दौरान ट्रैक्टर चालक पर
September 4, 2026
नौकरी के बहाने दुष्कर्म, गर्भपात और 50
September 4, 2026
दहेज में कार और नकदी की मांग,
September 4, 2026
दहेज में अल्टो नहीं मिली तो विवाहिता
September 4, 2026
Weather
Hathras
9:53 pm,
Sep 4, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








