Hamara Hathras

Latest News

 सादाबाद 04 सितम्बर। आगरा रोड पर नवीन उत्पादन मंडी समिति के पास गुरुवार-शुक्रवार की रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को तुरंत अस्पताल भिजवाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे के समय मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने युवक की जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान अक्षय ठाकुर उर्फ सोनू के रूप में की। वह कोंकना कलां निवासी जितेंद्र कुमार का बेटा था। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिवार को दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार के मुताबिक, सोनू संजय पैलेस स्थित एचडीएफसी बैंक में नौकरी करता था। उसके भाई गोलू ने बताया कि गुरुवार रात करीब एक बजे सोनू ने फोन कर जल्द गांव आने की बात कही थी। इसके बाद वह हादसे का शिकार हो गया। रात करीब तीन बजे सहपऊ कोतवाली पुलिस ने परिवार को दुर्घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोनू की कार को एक ट्रक ने टक्कर मारी थी। टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। सोनू की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। उसकी पत्नी और बच्चे रो-रोकर बेहाल हैं। मृतक अपने पीछे पत्नी, आठ साल के बेटे व्योम और छह साल के बेटे युवान को छोड़ गया है। इस घटना से गांव में भी गम का माहौल है। पुलिस टक्कर मारने वाले ट्रक की पहचान करने और उसके चालक को ढूंढने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page