सादाबाद 04 सितम्बर। आगरा रोड पर नवीन उत्पादन मंडी समिति के पास गुरुवार-शुक्रवार की रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को तुरंत अस्पताल भिजवाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे के समय मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने युवक की जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान अक्षय ठाकुर उर्फ सोनू के रूप में की। वह कोंकना कलां निवासी जितेंद्र कुमार का बेटा था। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिवार को दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार के मुताबिक, सोनू संजय पैलेस स्थित एचडीएफसी बैंक में नौकरी करता था। उसके भाई गोलू ने बताया कि गुरुवार रात करीब एक बजे सोनू ने फोन कर जल्द गांव आने की बात कही थी। इसके बाद वह हादसे का शिकार हो गया। रात करीब तीन बजे सहपऊ कोतवाली पुलिस ने परिवार को दुर्घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोनू की कार को एक ट्रक ने टक्कर मारी थी। टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। सोनू की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। उसकी पत्नी और बच्चे रो-रोकर बेहाल हैं। मृतक अपने पीछे पत्नी, आठ साल के बेटे व्योम और छह साल के बेटे युवान को छोड़ गया है। इस घटना से गांव में भी गम का माहौल है। पुलिस टक्कर मारने वाले ट्रक की पहचान करने और उसके चालक को ढूंढने में जुटी है।
Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
बाथरूम के रोशनदान से महिला का वीडियो
October 21, 2026
हाथरस के साड़ी शोरूम में हुआ विवाद,
October 21, 2026
यूपी में DM, ADM और SDM के
October 21, 2026
हाथरस में छेड़खानी के मामले में आरोपी
October 21, 2026
सिकंदराराऊ : तहसील में महिला ने खुद
October 21, 2026
हाथरस मंडी में बढ़ी धान की आवक,
October 21, 2026
सफाई कर्मचारियों ने मांगा बकाया वेतन, 72
October 21, 2026
Weather
Hathras
7:53 am,
Oct 22, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









