Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 04 सितंबर। क्षेत्र के गांव बामौर में आज अलीशा जीव आश्रय ट्रस्ट के शेल्टर होम की दूसरी शाखा के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन के साथ ही शेल्टर होम का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। शेल्टर होम के शुरू होने के बाद यहां बेसहारा, घायल और बीमार बेजुबान पशुओं को आश्रय के साथ उपचार और देखभाल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर मौजूद गौसेवकों ने शेल्टर होम को बेजुबान पशुओं की सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों में घायल होने वाले तथा बेसहारा और बीमार पशुओं को सुरक्षित स्थान मिलने के साथ उनके उपचार और देखभाल में भी सुविधा होगी।

गौसेवक दिव्यांश शर्मा ने बताया कि अलीशा जीव आश्रय ट्रस्ट की ओर से काफी समय से जिले में घायल और जरूरतमंद पशुओं के लिए एंबुलेंस सेवा संचालित की जा रही है। अब ट्रस्ट की ओर से बामौर में शेल्टर होम की दूसरी शाखा शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि शिकोहाबाद में ट्रस्ट का एक शेल्टर होम पिछले पांच वर्षों से बेजुबान पशुओं की सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि बामौर में शेल्टर होम शुरू होने के बाद क्षेत्र में सड़क हादसों में घायल, बेसहारा और बीमार पशुओं को सुरक्षित आश्रय मिल सकेगा। साथ ही उनके उपचार, भोजन और देखभाल की व्यवस्था को भी बेहतर ढंग से आगे बढ़ाया जा सकेगा। भूमिपूजन के दौरान गौसेवकों ने बेजुबान पशुओं की सेवा के इस कार्य को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर गौसेवक दिव्यांश शर्मा, अलीशा शर्मा, हृदेश शर्मा, अतुल शर्मा, सूरज, राहुल कश्यप, प्रांशु भारद्वाज, प्रदत्त, वरुण, लोकेश और अंकित सहित अन्य गौसेवक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page