Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 02 सितंबर। कस्बा के मुख्य बाजार स्थित मैया  गंगा देवी के प्राचीन मंदिर परिसर में श्रीराम युवा क्लब के तत्वावधान में एक धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर नगर के सर्व व्यापारी दुकानदार के अलावा स्थानीय लोगों की उपस्थित में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया।श्रीराम युवा क्लब के तत्वावधान में प्रत्येक हर वर्ष अश्विन क्वार मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि से श्रीरामलीला महोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन श्रीरामलीला कमेटी के द्वारा कराया जाता है।अश्वनि मास क्वार से एक मास पहले ही श्रीरामलीला महोत्सव के आयोजन को लेकर श्रीराम युवा क्लब के तत्वावधान में एक धार्मिक कार्यक्रम की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता देवेन्द्र कुमार वर्मा उर्फ टीटू भगत जी ने की।श्रीराम युवा क्लब की बैठक के दौरान श्रीरामलीला महोत्सव की कमेटी के लिए रजिस्टर पर एक एजेंडा बनाकर लिखा गया।श्रीरामलीला युवा क्लब के सदस्यों की बैठक के दौरान श्रीरामलीला महोत्सव कार्यक्रम के आयोजन के लिए कस्बा के युवा वर्ग के सदस्यों ने कस्बा के एक युवा पूर्व अध्यक्ष का नाम भी इस वर्ष अगले मास में आयोजित होने वाले श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी के नए अध्यक्ष के लिए नाम सुझाया गया।तो वहां पर मौजूद श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी के वर्तमान अध्यक्ष ने विरोध करते हुए कह दिया कि जब श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष ने इस्तीफा ही नही दिया।तो फिर नया अध्यक्ष कैसे चुना जा सकता है।इस पर बैठक में मौजूद लोगों ने पूर्व अध्यक्षों पर अपने अपने कार्यकाल संभाले जाने के तर्क भी दिए।श्रीरामलीला महोत्सव के आयोजन की बैठक में काफी तर्क विर्तक के उपरांत आपसी सामंजस्य पूर्ण स्थिति से विचार विमर्श कर पिछले दो बार से श्रीरामलीला महोत्सव के कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभाल रहे श्रीरामलीला महोत्सव कार्यक्रम कमेटी के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार डी.के.यादव को इक्यावन हजार श्रीरामलीला कमेटी के लिए दिए जाने की घोषणा किए जाने पर तीसरी बार फिर से श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया।अभी श्रीरामलीला महोत्सव कार्यक्रम के लिए किसी अन्य पदाधिकारी की चयन भी नही किया गया।बैठक में श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी के कार्यक्रम को लेकर अभी तक कोई रूपरेखा तैयार नही हो पाई है।श्रीरामलीला महोत्सव के कार्यक्रम इस बार पूर्व की तरह होगे या फिर कोई बदलाव किया जाएगा।इस पर श्रीरामलीला महोत्सव के आयोजनकर्ता श्रीरामलीला महोत्सव कार्यक्रम के कमेटी अध्यक्ष पर ही निर्भर होगा।बैठक में विष्णु वार्ष्णेय,संजय वर्मा,संदीप गुप्ता,जगत भारद्वाज,सौनू बौहरे,गिरधारी लाल,बौबी शर्मा,दीपक उपाध्याय,अनमोल गुप्ता,अंकुर शर्मा,आशीष गुप्ता,कुन्नूु वर्मा,रिंकू गुप्ता,प्रशांत वार्ष्णेय,सागर पाठक,कान्हा अग्रवाल,अंकित अग्रवाल,टिंकू माहौर मौजूद दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page