हाथरस 02 सितंबर। आज स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय समन्वय जूनियर बालक वर्ग कबड्डी तथा प्रदेशीय महिला एथलेटिक्स एवं बैडमिन्टन प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव के दिशा-निर्देशन में श्री अंसार हुसैन, सुजी यादव, वर्षा रानी एवं सत्य नारायण द्वारा संपन्न कराए गए। जिला स्तरीय चयन/ट्रायल में चयनित हाथरस जनपद के खिलाड़ी अब मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए चयनित खिलाड़ियों को 3 सितंबर 2026 को अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में आयोजित मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल में भाग लेना है।
जूनियर बालक वर्ग कबड्डी में नागेश कुमार, लव शर्मा, आवास पुजे, सुमित, गौरव कुमार, विकास शर्मा, हरि किशन, अर्जुन कुमार, बलराम सिंह, दीपेन्द्र यादव, अनंत कुमार, प्रशान्त कुमार, मानवेन्द्र कुमार एवं दानवीर सिंह का चयन किया गया। प्रदेशीय महिला वर्ग एथलेटिक्स के लिए गरिमा, भूमि, नेहा, माही, काकुल, प्राची, रानू, दीपिका, अंभिका, लवी एवं मोनिका का चयन हुआ। वहीं प्रदेशीय महिला वर्ग बैडमिन्टन में लेखान्शु एवं सौम्या सिंह का चयन किया गया है। जिला खेल कार्यालय की ओर से चयनित सभी खिलाड़ियों को मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल में निर्धारित तिथि पर प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।













