Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 02 सितंबर। हाथरस रोड पर बढ़ार चौराहा के पास आज दोपहर यात्रियों से भरा एक टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने घायलों का शुरुआती इलाज किया। हादसे में हाथरस के रूहेरी निवासी 16 वर्षीय पिंकी पुत्री राजकुमार, आगरा के एत्मादपुर निवासी 56 वर्षीय पप्पू पुत्र झमोरी लाल और फिरोजाबाद के नगला रामकुमार, थाना नारखी निवासी 19 वर्षीय अंकुश पुत्र पोखपाल घायल हो गए। इनके अलावा टेंपो में सवार दो अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें आईं। डॉक्टरों ने पिंकी और पप्पू की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल रेफर कर दिया। बाकी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया था। हादसा होते ही आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और टेंपो में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इसी दौरान टेंपो चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच की और हादसे की जानकारी इकट्ठा की। पुलिस अब टेंपो चालक की पहचान और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में लगी है। व्यस्त बड़ा चौराहा पर हुए इस हादसे के बाद कुछ देर तक भीड़ जमा रही। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर ट्रैफिक को सामान्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page