Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 सितंबर। रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. मंजू वर्मा के निर्देशन में गृह विज्ञान विभाग के तत्वावधान में प्रभारी प्रो. रंजना सिंह द्वारा 1 सितंबर से 7 सितंबर तक “राष्ट्रीय पोषण सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की थीम “Discover The Power Of Nutrition” रखी गई है। सप्ताह के दौरान छात्राओं में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को महाविद्यालय में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और पोषण के महत्व को अपने रचनात्मक स्लोगनों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रवक्ता डॉ. लीना चौहान एवं प्रोफेसर संगीता अरोड़ा शामिल रहीं। निर्णायक मंडल द्वारा बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा सौम्या को प्रथम स्थान प्रदान किया गया। वहीं एमए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा मुस्कान तथा बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा चांदनी को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान मिला। बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा गायत्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में नेहा, खुशबु दिवाकर, रिया वाष्णेय (बीए प्रथम सेमेस्टर) तथा मानवी चौधरी (बीए पंचम सेमेस्टर) को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रवक्ता डॉ. प्रियंका शर्मा, गृह विज्ञान विभाग की छात्राएं एवं विभाग के सदस्य उपस्थित रहे। प्राचार्या प्रो. मंजू वर्मा तथा निर्णायक मंडल ने सभी प्रतिभागी छात्राओं के कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। महाविद्यालय में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अंतर्गत आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में 3 सितंबर 2026 को पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page