Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 01 सितम्बर। सहपऊ कस्बे में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व सोमवार को 108 पवित्र कलशों की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। यात्रा के दौरान पूरा कस्बा धार्मिक वातावरण में सराबोर नजर आया और श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ यात्रा में सहभागिता की। कलश यात्रा का शुभारंभ स्टेट बैंक के पास स्थित नानक चंद वर्मा के प्रांगण से किया गया। इससे पूर्व कथा पंडाल में विधि-विधान के साथ हवन-यज्ञ एवं कलश पूजन कराया गया। पंडित श्रीकृष्ण भारद्वाज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। इसके बाद 108 पवित्र कलशों को लेकर श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा प्रारंभ की। यात्रा कथा पंडाल से निकलकर सर्राफा बाजार, मुख्य बाजार, गांधी बाजार, सुभाष बाजार, पुराना थाना सहित कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से होती हुई पुनः कथा पंडाल पहुंची, जहां कलश यात्रा का विधिवत समापन हुआ। कलश यात्रा के कस्बे में पहुंचने पर जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस दौरान धार्मिक जयकारों और भजनों से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान रामजीलाल शर्मा, देवालाला, भिखारीदास, योगेन्द्र दुबे, लांगुरिया सेठ, पवन कुमार भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का धार्मिक आयोजन विधिवत प्रारंभ हो गया है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान की लीलाओं एवं श्रीमद्भागवत के महत्व का श्रवण कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page