Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 सितम्बर। राजकीय लखी मेला श्री दाऊजी महाराज मेला-2026 के दौरान बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके चलते 2 सितंबर 2026 को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक करीब चार घंटे हाथरस के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार यह कार्य 33/11 केवी वाटरवर्क्स विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत किया जाएगा। अनुरक्षण कार्य के कारण जिला न्यायालय, पुलिस लाइन, बेलनशाह, किला गेट, चौबे वाले महादेव, कृष्णा नगर, गणेश गंज, ढकपुरा, जोगीपुरा, आदर्श नगर और नगला चौबे सहित कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके अलावा गौशाला रोड, चामड़ गेट, जलेसर रोड, शिव कॉलोनी और नगला अलगर्जी समेत आसपास के क्षेत्रों में भी निर्धारित समय के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की संभावना है। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित शटडाउन के समय को ध्यान में रखते हुए बिजली से संबंधित आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लें और घरों एवं प्रतिष्ठानों में जरूरी व्यवस्थाएं पहले से कर लें। विभाग ने बताया कि यह अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य राजकीय लखी मेला श्री दाऊजी महाराज मेला-2026 के दौरान बेहतर विद्युत व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियों के तहत किया जा रहा है। विद्युत विभाग ने असुविधा के लिए उपभोक्ताओं से खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page