Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 सितम्बर। श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की तीन प्रतिभाशाली छात्राओं ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। नेट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाली छात्राओं में सपना (हिंदी विभाग), विनीता गौतम (गृह विज्ञान विभाग) एवं गरिमा परमार (शिक्षाशास्त्र विभाग) शामिल हैं। तीनों छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन, निरंतर अध्ययन एवं दृढ़ संकल्प के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। छात्राओं की इस सफलता से महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है और शिक्षकों एवं छात्राओं ने उन्हें बधाई दी। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. मंजु वर्मा एवं समस्त प्राध्यापकों ने सफल छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्या ने छात्राओं की सफलता को महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास के माध्यम से विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। तीनों छात्राओं की सफलता ने महाविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ा है। उनकी यह उपलब्धि महाविद्यालय की अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है और उन्हें उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page