Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 31 अगस्त। अलीगढ़ रोड स्थित एलआईसी वाली गली में सड़क और नाली निर्माण को लेकर आज उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और महिलाएं मौके पर पहुंच गईं। लोगों ने निर्माण कार्य को लेकर नाराजगी जताते हुए नगर पालिका के अधिकारियों का घेराव कर दिया और उनकी गाड़ी के आगे बैठकर धरना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में सड़क का निर्माण निर्धारित स्तर से ऊंचा कराया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि पहले क्षेत्र में नाली सीधी दिशा में जाती थी, लेकिन विधायक के मकान के पास नाली में यू-टर्न जैसा मोड़ बना दिया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इसके चलते पीछे बने मकानों और गलियों से आने वाले पानी की निकासी प्रभावित हो रही है और जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है। वहीँ विधायक अंजुला माहौर का कहना है कि नगर पालिका द्वारा गली में नाली बनवायी जा रही है और नाली का ढाल व बनावट पालिका के इंजीनियरो द्वारा बनायीं गयी है। इसके बाबजूद भी गली में रहने वाले एक भी व्यक्ति को नाली को लेकर कोई भी समस्या है, तो उसकी समस्या का निस्तारण कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page