Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 सितम्बर । दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए हाथरस के वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. मोहित गर्ग को प्रतिष्ठित ‘Outstanding Dentist of the Year in Whole Region’ सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें Indian Dental Association (IDA), Agra Branch द्वारा आयोजित AIDACON 2026 के दौरान प्रदान किया गया। 5 एवं 6 सितंबर 2026 को आगरा स्थित होटल डबलट्री बाय हिल्टन में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में दंत चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े बड़ी संख्या में चिकित्सकों, विशेषज्ञों एवं पेशेवरों ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान डॉ. मोहित गर्ग को उनके उत्कृष्ट कार्य, दंत चिकित्सा सेवाओं और क्षेत्र में दिए जा रहे उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान-पत्र में उन्हें ‘Outstanding Dentist of the Year in Whole Region’ के रूप में सम्मानित करते हुए दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उनके कार्यों की विशेष सराहना की गई। डॉ. मोहित गर्ग इससे पूर्व भी उत्कृष्ट दंत चिकित्सा सेवाओं एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए विभिन्न मंचों पर सम्मानित हो चुके हैं। डॉ. मोहित गर्ग का श्री दुर्गा डेंटल क्लिनिक हाथरस मंडल का पहला NABH Certified Dental Clinic है। डॉ. मोहित गर्ग एवं डॉ. अंचल गर्ग चक्की बाजार स्थित अपने क्लिनिक पर नियमित रूप से मरीजों को दंत चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। AIDACON 2026 जैसे प्रतिष्ठित दंत चिकित्सा मंच पर हाथरस के चिकित्सक को मिला यह सम्मान स्थानीय स्तर पर भी गौरव की उपलब्धि माना जा रहा है। डॉ. मोहित गर्ग की इस उपलब्धि पर उनके मित्रों, शुभचिंतकों एवं परिचितों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page