Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 30 अगस्त । कोतवाली क्षेत्र के जलेसर मार्ग स्थित गांव जरेरा के बाहर जरेरा पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मैदामई के माजरा नगला कोरिया में शौचालय केयरटेकर के पति के द्वारा तहसील दिवस में गांव के ही कुछ एक व्यक्ति के खिलाफ महिला से अभद्र व्यवहार बदसलूकी कर पीछा किए जाने की शिकायत की जांच के बाद जरेरा चौकी प्रभारी के द्वारा ग्राम पंचायत गांव मैदामई के शिकायत कर्ता केयर टेकर और नामजद गांव काेरिया के व्यक्ति के बुलाकर ले आए।पुलिस के द्वारा शिकायत कर्ता व नामजद को बुलाए जाने के बाद गांव नगला कोरिया के नामजद व्यक्ति के पक्ष के तमाम ग्रामीण व पूर्व प्रधान चौकी पर पहुंचकर आपस में वार्ता करने लग गए।इस दौरान चौकी प्रभारी ने ग्राम पंचायत के वर्तमान प्रधान सत्यभान सिंह बतौर प्रशासक को चौकी पर फोन कर बुला लिया गया।केयर टेकर के पति के द्वारा की गई शिकायत के आधार पर शिकायत के निस्तारण कराए जाने को लेकर दो पक्षों को कोतवाली की पुलिस चौकी जरेरा पर बुलाकर निस्तारण के लिए तहसील दिवस की आदेश का पालन करते हुए चौकी प्रभारी देवेंद्र पाल सिंह के द्वारा दोनों पक्षों को बुला लिया गया।जहां पर वर्तमान प्रधान प्रशासक सत्यभान और पूर्व प्रधान कुंज बिहारी अपने समर्थकों के साथ वहां पर पहुंच गए।इसके बाद चौकी पर ही दोनों पक्षों में केयर टेकर के पति के द्वारा तहसील दिवस में की गई शिकायत को ग्रामीणों ने शोर शराबा कर पीछे हटाते हुए वर्तमान में ग्राम पंचायत की पहले पूर्व से चल रही ग्राम पंचायत की विभिन्न शिकायतों को लेकर दोनों पक्षों के लोगों के बीच पुलिस चौकी परिसर के अन्दर ही आपस वाकयुद्ध कहासुनी कर वाद विवाद उत्पन्न होने के दौरान झगडते हुए भिड़ गए।दोनो पक्षों के बीच पुलिस चौकी के अंदर हुए कहासुनी वाद विवाद को लेकर पुलिस कर्मियो के हाथ पैर फूल गए।जरेरा चौकी प्रभारी देवेन्द्रपाल सिंह ने तत्काल घटना को लेकर कोतवाली हसायन पुलिस को जानकारी दी।घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल कोतवाली से कोतवाली प्रभारी मय पुलिस कर्मियो और एक सौ बारह डायल की गाड़ियों को बुलाकर अन्य फोर्स की मौजूदगी में चौकी पर भिड गए दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस देर रात कोतवाली ले आई।जहां पर पुलिस ने वर्तमान प्रधान पक्ष की ओर प्रधान प्रशासक सहित पांच और पूर्व प्रधान पक्ष से पूर्व प्रधान सहित छह समर्थकों के साथ पुलिस ने दोनो पक्ष के ग्यारह लोगों को शांति भंग में वैधानिक कार्रवाई की गई है।इसे लेकर दोनों पक्षों में काफी नाराजगी दिखाई दी है।चौकी प्रभारी देवेन्द्रपाल सिंह के द्वारा नगला कोरिया के शौचालय पर तैनात स्वंय सहायता समूह की महिला केयर टेकर के पति के द्वारा तहसील दिवस सिकंदराराऊ में की गई एक शिकायत पत्र कुछ लोगों के खिलाफ दिया गया था।इसे लेकर चौकी प्रभारी द्वारा केयरटेकर के साथ दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाकर शिकायत निस्तारण के लिए बुलाया गया।इस प्रकरण में वर्तमान प्रधान प्रशासक सत्यभान सिंह को भी चौकी प्रभारी के द्वारा जरेरा चौकी पर बुला लिया गया।पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान द्वारा अपनी समर्थ को भी जरेरा पुलिस चौकी पर लाया गया। जहां पर शौचालय के केयर टेकर की शिकायत को पीछे हटाते हुए पूर्व में चल रही ग्राम पंचायत की शिकायतों का भी जिक्र हो गया। इसी बात को लेकर दोनों प्रधानों के समर्थक पूर्व शिकायत को लेकर चौकी में एक दूसरे पर आक्रामक होने लगे गाली गलौज और हाथापाई हुई हो गई।इसे लेकर चौकी प्रभारी और मात्र सिपाहियों के बीच इन लोगों को रोकने का कोई माद्दा नहीं था। इसे लेकर चौकी प्रभारी देवेंद्र पाल द्वारा कोतवाली हसायन और एक सौ बारह डायल को सूचना देकर अन्य फोर्स बुलाई गई। फोर्स के पहुंचते ही दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली हसायन देर रात लाया गया। जहां पर वर्तमान प्रधान को पांच लोगों के साथ और पूर्व प्रधान को छैं लोगों के साथ शांति भंग में गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। सबसे बड़ी चर्चा यह रही की चौकी प्रभारी द्वारा दोनों पक्षों को एक ही शिकायत पर चौकी में बुलाया गया। यदि दोनों पक्षों को नहीं बुलाया गया होता तो यह चौकी के अंदर उपद्रव नहीं होता और पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह नहीं लगता। इसे लेकर पुलिस द्वारा दोनों ही पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करने पर नाराजगी व्यक्त की गई है। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।शांति भंग की कार्रवाई होने के बाद दोनों ही पक्ष आपस में आक्रोश पैदा हो गया है।जो कभी भी दोबारा अशांति पैदा कर सकता है।पुलिस ने अपनी ओर से शांति भंग के तहत पार्टी प्रथम पक्ष से प्रधान प्रशासक सत्यभान सिह पुत्र महेन्द्र सिह उम्र अठ्ठावन वर्ष, वीरभान सिह पुत्र महेन्द्र सिह उम्र अडतालीस वर्ष,सतेन्द्र सिह पुत्र महेन्द्र सिह उम्र पचास वर्ष,धर्मेन्द्र सिह पुत्र छोटेलाल उम्र चालीस वर्ष,छोटे लाल पुत्र सोरन सिह उम्र उनसठ वर्ष निवासी गण मैदामई द्वितीय पक्ष से पूर्व प्रधान कुन्ज विहारी पुत्र रामचन्द्र उम्र इक्यावन वर्ष निवासी नगला कोरिया,राजेन्द्र सिह पुत्र दरवारी लाल उम्र अठ्ठावन वर्ष,प्रेम शंकर पुत्र दरवारी लाल उम्र पचपन वर्ष,नागेन्द्र सिह पुत्र दरवारी उम्र पचास वर्ष निवासी मैदामई,विवेक कुमार पुत्र कुंज विहारी उम्र बत्तीस वर्ष डोरीलाल पुत्र लाखन सिह उम्र च्उवन वर्ष निवासी मैदामई के खिलाफ धारा 170/126/135 भा.ना.सु.सं. के तहत कार्रवाई कर दोनो पक्ष के समर्थको का चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के बाद चालान कर दिया।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा व जरेरा चौकी प्रभारी देवेन्द्रपाल सिंह ने बताया कि ग्राम मैदामई मे आगमी चुनाव की चर्चा में वर्तमान प्रधान अपने समर्थक व पूर्व प्रधान अपने समर्थको में चुनाव के सम्वन्ध मे कभी भी झगडा हो सकता है।दोनो पक्षो को चौकी प्रभारी द्वारा चौकी पर आने को बताया गया।दोनो पक्ष अपने अपने समर्थको के साथ चौकी के समाने आपस मे लडाई झगडा करने पर आमदा फसाद हो गए।इसीलिए दोनो पक्षों के ग्यारह ग्रामीणों को गिरफ्तार कर शांति भंग के तहत कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page