Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 30 अगस्त। स्वर्गीय पंडित रामवीर उपाध्याय जी की पुण्य स्मृति में आयोजित सामान्य अध्ययन प्रतियोगिता 2026 का आयोजन आज संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में सीनियर एवं जूनियर वर्ग के कुल 1830 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग की परीक्षा माँ रामवती महाविद्यालय, लहरा में संपन्न हुई, जिसमें 864 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं जूनियर वर्ग की परीक्षा द कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, मैण्डू रोड में आयोजित की गई, जिसमें 966 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। परीक्षार्थियों ने निर्धारित समय में परीक्षा देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए माँ रामवती देवी शिक्षा समिति, लहरा, द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई। प्राचार्य हेमन्त सिसोदिया ने कहा कि प्रतियोगिता में इतने बड़े स्तर पर विद्यार्थियों की सहभागिता उत्साहवर्धक है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। हमारा प्रयास है कि ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसर मिलें । महाविद्यालय के प्रबंधक रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि स्वर्गीय पंडित रामवीर उपाध्याय जी की पुण्य स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों को ज्ञान एवं प्रतियोगी भावना से जोड़ने का एक प्रयास है। 1830 परीक्षार्थियों की सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page