Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 29 अगस्त । आरबीएस पब्लिक स्कूल में भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने मेजर ध्यानचंद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन और उपलब्धियों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक रजनेश कुमार, श्रीमती सोनिया सिंह एवं प्रधानाचार्य राजेश यादव ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान वक्ताओं ने मेजर ध्यानचंद के जीवन, खेल के प्रति उनके समर्पण और देश के लिए हासिल की गई उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि मेजर ध्यानचंद ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और अनुशासन के बल पर विश्वभर में भारतीय हॉकी को नई पहचान दिलाई। कार्यक्रम का सफल संचालन सत्यनारायण, पीटीआई द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए खेलों को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि इससे अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास होता है।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से वेदवीर सिंह, मीनाक्षी वर्मा, कौशल्या घोष, संदीप शर्मा, राधा शर्मा, दीपांशु गोयल, कमलजीत सिंह, अंकिता वर्मा एवं विजय सिंह सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे। विद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधन ने विद्यार्थियों को खेलकूद में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने तथा अपनी प्रतिभा के माध्यम से देश और विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page