
हाथरस 29 अगस्त । राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के महान खिलाड़ी एवं ‘हॉकी के जादूगर’ मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में इंटर-हाउस बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता में जूनियर, मिडिल और सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग के बॉयज सिंगल्स में वायव्य हाउस के साईदीप गौर ने प्रथम, आग्नेय हाउस के तेजस मिश्रा ने द्वितीय और ईशान्य हाउस के आदित्य शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बॉयज डबल्स में आग्नेय हाउस के वरुण कुमार व पार्थ कुमार प्रथम, वायव्य हाउस के कर्तव्य जैन व आरव खान द्वितीय तथा ईशान्य हाउस के दिव्यांश सिसोदिया व गगनदीप तृतीय रहे।
जूनियर वर्ग के गर्ल्स सिंगल्स में आग्नेय हाउस की लारा शर्मा ने प्रथम, नैऋत्य हाउस की अहाना गुप्ता ने द्वितीय तथा वायव्य हाउस की भूमि शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मिडिल वर्ग के बॉयज सिंगल्स में ईशान्य हाउस के यश सिंह प्रथम, आग्नेय हाउस के आयुष कुमार द्वितीय और नैऋत्य हाउस के अथर्व यादव तृतीय रहे। बॉयज डबल्स में ईशान्य हाउस के श्याम उपाध्याय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गर्ल्स सिंगल्स में आग्नेय हाउस की आराध्या सिंह प्रथम तथा ईशान्य हाउस की शुभान्वी सारस्वत द्वितीय रहीं। गर्ल्स डबल्स में ईशान्य हाउस की दृष्टि गौड़ व दृष्टि शर्मा ने प्रथम तथा वायव्य हाउस की अवनी सिसोदिया व प्रियल सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग के बॉयज सिंगल्स में ईशान्य हाउस के प्रबल गौतम प्रथम, नैऋत्य हाउस के चिराग उपाध्याय द्वितीय और वायव्य हाउस के आयुष कुमार तृतीय रहे। बॉयज डबल्स में वायव्य हाउस के अक्षित गौतम व कनिष्क यादव प्रथम, आग्नेय हाउस के अर्पित शर्मा व पवन कुमार द्वितीय तथा नैऋत्य हाउस के पारस व मयंक सिंह तृतीय रहे।
सीनियर वर्ग के गर्ल्स सिंगल्स में आग्नेय हाउस की निशा चौधरी ने प्रथम तथा नैऋत्य हाउस की किरण सिंह ने द्वितीय स्थान हासिल किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती बाबिता सेठ ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। इस तरह के आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा को निखारने और बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय के स्पोर्ट्स शिक्षक श्री आशीष मोहम्मद का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और खेल भावना का माहौल देखने को मिला। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया।













