Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 29 अगस्त। श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हाथरस में प्राचार्या प्रो. मंजू वर्मा तथा प्रो. संगीता अरोड़ा के दिशा-निर्देशन में खेल समिति के सदस्यों की देखरेख में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने पिट्ठू, खो-खो, योगा सहित विभिन्न पारंपरिक एवं आधुनिक खेलों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने खेल गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और टीम भावना का संदेश भी दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की खेल समिति की सदस्य डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. वार्षिक गुप्ता, डॉ. जगदीश सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की जानकारी प्रतिवेदन समिति प्रभारी नेहा यादव द्वारा उपलब्ध कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page