हाथरस 29 अगस्त । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स ATUL VATS ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सशस्त्र सुरक्षा बलों की तैनाती, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता सहित सुरक्षा से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने तथा निर्वाचन आयोग के सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से संचालित पाए गए। जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद वेयरहाउस की भ्रमण पंजिका में अपने हस्ताक्षर अंकित किए। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और निर्वाचन संबंधी सुरक्षा प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।













