Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 28 अगस्त ।  कस्बे के बड़ा बाजार चौराहे पर बृहस्पतिवार रात एक दुकानदार पर फायरिंग की गई। इस मामले में पुलिस ने सात नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने सूरज निवासी नगला उदय सिंह मुरसान को एक तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार का जेल भेज दिया है। घटना के बाद बाजार के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। दुलारी चौकी क्षेत्र निवासी रविंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह बड़ा बाजार चौराहे पर दुकान चलाता है। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे जब वह दुकान पर बैठा था, तभी तीन-चार बाइकों पर सवार होकर करन, दीपक, राधेश्याम, जीतू, सुमित, अर्जुन, सूरज निवासी नगला उदय सिंह मुरसान और तीन-चार अन्य लोग वहां पहुंचे। रविंद्र का कहना है कि इन लोगों ने उसे जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। इसके बाद आरोपी तमंचे लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद रविंद्र अपने भाई पिंटू के साथ पुलिस टीम के साथ आरोपियों का पीछा करने लगा। इगलास रोड पर बगीची के पास आरोपियों ने उसके भाई पिंटू पर भी फायर किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। रविंद्र ने बताया कि बाजार चौराहे पर हुई घटना को कई लोगों ने देखा है। शाम के समय बाजार में हुई इस फायरिंग से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद रविंद्र के साथ बड़ी संख्या में लोग मुरसान कोतवाली पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page