हाथरस (मुरसान) 28 अगस्त । क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम घरेलू कलह के चलते एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जाता है कि युवक के परिवार में पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतक के पीछे दो बेटे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। परिजनों के अनुसार, करीब ढाई वर्ष पहले युवक की पत्नी ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की मौत के बाद से युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा था। बृहस्पतिवार देर शाम उसने घर के कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। युवक की मौत से परिवार में भी शोक का माहौल है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : घरेलू कलह के चलते युवक
August 28, 2026
मुरसान : दुकानदार पर फायरिंग करने वाले
August 28, 2026
पुलिस की वर्दी और पिस्टल के साथ
August 28, 2026
कोतवाली में दिखा भाई-बहन के प्रेम का
August 28, 2026
त्योहारी सीजन से पहले चीनी के दाम
August 28, 2026
जननी सुरक्षा योजना में हाथरस का शानदार
August 28, 2026
लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज की सुरक्षा का
August 28, 2026
Weather
Hathras
10:55 pm,
Aug 28, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap












