Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 28 अगस्त । क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम घरेलू कलह के चलते एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जाता है कि युवक के परिवार में पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतक के पीछे दो बेटे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। परिजनों के अनुसार, करीब ढाई वर्ष पहले युवक की पत्नी ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की मौत के बाद से युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा था। बृहस्पतिवार देर शाम उसने घर के कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। युवक की मौत से परिवार में भी शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page